काशीपुर – पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार वारंटी आरोपी दबोचे गए – Kashipur Police take major action, two absconding warrant accused arrested

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर|-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी 3 फरवरी 2026 की रात्रि में की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्त FIR संख्या 257/15 धारा 147/323/504/506 आईपीसी के मामले में लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। अनुपस्थित रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध वारंट जारी किए गए थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ अज्जू पुत्र विजय सिंह निवासी हल्दुआ पीपलसाना थाना रामनगर, जनपद नैनीताल तथा लक्ष्मण पुत्र जगत सिंह निवासी वीरपुर लच्छी थाना रामनगर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत, कांस्टेबल नरेंद्र बोहरा और कांस्टेबल गोविंद पंत शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Kashipur police arrested two absconding warrants accused during a late-night operation. Legal action is ongoing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!