समान नागरिक संहिता कानून को एक वर्ष पूर्ण
काशीपुर। समान नागरिक संहिता को लेकर बनाए गए कानून को आज पूरा एक वर्ष हो गया। प्रदेश के यशस्वी और विकासोन्मुखी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से आज ही के दिन उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून लागू कर देश का प्रथम राज्य बना था।
नगर निगम सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
इस अवसर पर नगर निगम सभागार में समान नागरिक संहिता कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

महापौर ने बताया मुख्यमंत्री की बड़ी उपलब्धि
महापौर दीपक बाली ने समान नागरिक संहिता कानून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक ऐतिहासिक और बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सायरा बानो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से बना यह कानून महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं को इससे मजबूती मिली है, क्योंकि हलाला और तीन तलाक जैसी कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

कानून पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान समान नागरिक संहिता कानून पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें इसके सभी नियमों और प्रावधानों की जानकारी दी गई।
उपनिबंधक अंकित खर्कवाल सम्मानित
नगर निगम में नियुक्त समान नागरिक संहिता कानून के उपनिबंधक अंकित खर्कवाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों से काशीपुर नगर निगम ने 5280 आवेदनों का शत-प्रतिशत पंजीकरण और निस्तारण कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया।

स्टॉल लगाकर दी गई जागरूकता जानकारी
समान नागरिक संहिता कानून के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम परिसर में एक विशेष स्टॉल भी लगाया गया।
कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख अधिकारी उपस्थित
कार्यक्रम में महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो, महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार पंकज चंदोला, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह सहित नगर निगम एवं विभिन्न विभागों की अनेक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।

The anniversary of the UCC law was marked with a special awareness program at Kashipur Municipal Corporation. officials highlighted its impact on equality and women empowerment.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
