उधमसिंह नगर में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 28 जनवरी को स्कूलों में अवकाश – Due to a heavy rainfall alert in Udham Singh Nagar, schools will remain closed on January 28.

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


उधमसिंह नगर|- भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 28 जनवरी 2026 को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके मद्देनज़र कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उधमसिंह नगर द्वारा जनहित में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।


हालांकि, कक्षा 10 और 12 के वे विद्यार्थी जिनकी बोर्ड परीक्षाएं (CBSE, ICSE, उत्तराखंड बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड) निर्धारित हैं, वे परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
इसके अतिरिक्त यदि किसी विद्यालय में परीक्षा अथवा अन्य शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है तो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।


जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और तहसीलों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


जिला सूचना अधिकारी को आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Due to a heavy rainfall alert in Udham Singh Nagar, schools will remain closed on January 28.The decision has been taken by the district administration in view of students’ safety.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!