काशीपुर|- गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय मोहल्ला काजीबाग स्थित झंडा चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारत के संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और अखंडता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय चतुर्वेदी, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, इंदर सिंह एडवोकेट, त्रिलोक सिंह अधिकारी एवं मंसूर अली मंसूरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम में सेवादल महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी, रशीद मंसूरी, संजीव शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, फिरोज हुसैन, पार्षद हनीफ गुड्डू, इलियास महागीर, पार्षद सरफराज सैफी, अब्दुल कादिर, नजमी अंसारी, मोहम्मद आरिफ सैफी, राकेश यादव टोपीवाला, परम सिद्धू, एडवोकेट जगदीश पनेरु, एडवोकेट गौरव रस्तोगी, शाह आलम, वसीम राजा, शदान इकबाल, मोहम्मद सैफ, मीना आर्य, रंजना गुप्ता, रियाजुद्दीन, सारीम सैफी, रवि पपने, एडवोकेट किशन कुमार भल्ला, जाहिद हुसैन, खालिक सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं को प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरित किया गया।
Kashipur: On Republic Day, Congress workers hoisted the national flag at Jhanda Chowk and pledged to uphold the unity and integrity of the nation.







शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
