काशीपुर – स्कूटी की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज – Kashipur Man Dies During Treatment After Being Hit by Scooty, Case Filed Against Unknown Driver

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news



काशीपुर|- स्कूटी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पंजाबी कॉलोनी, चीमा चौराहा निवासी रमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सरदार मंजीत सिंह बीमार चल रहे थे और दोपहर में अपने छोटे बेटे सर्वजीत सिंह के घर, क्षत्रिय कॉलोनी (नवीन मंडी के पास) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बड़े गुरुद्वारा के पीछे ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।


हादसे में गंभीर रूप से घायल मंजीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 19 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashipur, a man injured in a collision with a scooter died during treatment at the hospital. Police have registered a case against an unidentified scooter rider and started an investigation.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!