काशीपुर|- अनमोल फाउंडेशन से 15 वर्षीय दिव्यांग बालक लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। काशीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अनमोल फाउंडेशन बाल देखरेख संस्थान से एक दिव्यांग बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 24 जनवरी 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे लगभग 15 वर्ष आयु का बालक संस्थान की खिड़की से कूदकर कहीं चला गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।


मामले की सूचना अनमोल फाउंडेशन के सचिव/प्रबंधक द्वारा कोतवाली काशीपुर को दी गई, जिस पर पुलिस ने मु0अ0सं0 34/2026 धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें बालक अकेले जाते हुए दिखाई दे रहा है।


पुलिस के अनुसार लापता बालक को पूर्व में CWC देहरादून द्वारा उधम सिंह नगर लाया गया था और 31 दिसंबर 2025 को CWC के निर्देश पर अनमोल फाउंडेशन में दाखिल कराया गया था। फिलहाल पुलिस टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों एवं संभावित क्षेत्रों में तलाश जारी है। साथ ही अन्य थानों को भी सूचित कर रेडियोग्राम भेजा गया है।


पुलिस ने आमजन एवं मीडिया से अपील की है कि यदि किसी को बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल कोतवाली काशीपुर को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!