काशीपुर – महानगर कांग्रेस कमेटी का शंकराचार्य के पक्ष में मौन व्रत – Metropolitan Congress Committee observes silent fast in support of Shankaracharya

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

Allegations against BJP government for insulting saints and religious leaders

भाजपा सरकार पर साधु-संतों के अपमान का आरोप
काशीपुर|- प्रयागराज के माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज एवं उनके शिष्यों के साथ कथित रूप से भाजपा सरकार के इशारे पर किए गए दुर्व्यवहार और अपमान के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने अहिंसात्मक तरीके से अपना आक्रोश प्रकट किया। इस विरोध के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत उपवास रखा।

Event held at Moteshwar Mahadev Temple premises


मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय मोटेश्वर महादेव चैती मंदिर परिसर मैदान में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर मौन व्रत उपवास के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।

Strong statements by senior Congress leaders


वरिष्ठ नेताओं के तीखे बयान
उपवास कार्यक्रम के पश्चात पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, इंदर सिंह एड., जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी सहित अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके नेता लगातार धर्माचार्यों एवं साधु-संतों का अपमान कर रहे हैं। इससे सरकार की मानसिकता स्पष्ट होती है। साधु-संतों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा आज उनके अपमान पर उतारू है।

Alka Pal makes a direct attack on the BJP government


अलका पाल का भाजपा पर सीधा हमला
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि साधु-संतों के आशीर्वाद के सहारे सत्ता तक पहुंची भाजपा आज उन्हीं का अनादर कर रही है। सनातन का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार आज साधु-संतों पर लाठियां बरसा रही है। भाजपा की झूठी सनातन नीति का पिटारा अब जनता के सामने खुल चुका है। कांग्रेस पार्टी साधु-संतों के सम्मान के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

Large number of workers participated in the program


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता
मौन व्रत उपवास कार्यक्रम में सुभाष पाल, रियासत अली, सुशील भटनागर, डॉ. करण सिंह पाल, गौरव रस्तोगी, जगदीश पनेरु, एड. सौरभ शर्मा, डॉ. शुभ्रा शर्मा, पं. रामदेव शर्मा, मो. अकरम, दीपक पाल, हनीफ अंसारी, सरिम सैफी, सुजाता शर्मा, रंजना गुप्ता, रोशनी बेगम, संजीव शर्मा, महेंद्र बेदी, इदरीस अंसारी, अनीस अंसारी, परम सिद्धू, एड. अनिल शर्मा, मीणा आर्य, एड. संदीप चतुर्वेदी, एड. सुरेंद्र वाटला, राकेश यादव, फिरोज हुसैन, पार्षद सादिक हुसैन, शाह आलम, पंकज शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, एड. राजेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अनीस अंसारी, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

Kashipur: Metropolitan Congress Committee holds a silent fast at Moteshwar Mahadev Temple in protest against the alleged insult of Shankaracharya, accusing the BJP government of disrespecting saints.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!