काशीपुर – गगन कांबोज बनाम दीपक बाली: भाजपा की अंदरूनी जंग खुलकर सामने – Gagan Kamboj vs Deepak Bali: BJP’s internal conflict comes out in the open

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

Open clash in BJP over Gadarpur MLA Arvind Pandey

गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय को लेकर भाजपा में खुला घमासान
काशीपुर|- प्रदेश सहित काशीपुर में गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय को लेकर सियासी भूचाल लगातार बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी जहां 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने का दावा कर रही है, वहीं पार्टी के भीतर बढ़ती अंतर्कलह उसकी रणनीति पर सवाल खड़े कर रही है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि भाजपा अंदरूनी तौर पर खेमों में बंटी नजर आ रही है।


बीते रोज काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय पर किए गए तीखे हमले के बाद आज सियासत ने और उग्र रूप ले लिया। प्रदेश के चर्चित हिंदूवादी नेता एवं भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी गगन कांबोज ने प्रेस वार्ता कर महापौर दीपक बाली पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाते हुए सियासी तीर छोड़े, जिससे न केवल काशीपुर बल्कि पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Growing dissatisfaction in BJP, party divided into two groups


भाजपा में बढ़ती असंतुष्टि, दो खेमों में बंटी पार्टी
मौजूदा दौर में भाजपा के भीतर असंतुष्ट नेताओं की संख्या लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय द्वारा अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर होकर उठाए गए सवालों के बाद भाजपा स्पष्ट रूप से दो खेमों में बंटती नजर आ रही है। जहां एक ओर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा और काशीपुर मेयर दीपक बाली ने अरविंद पाण्डेय के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता गगन कांबोज खुलकर अरविंद पाण्डेय के समर्थन में सामने आ गए हैं।

Gagan Kamboj’s big attack, serious allegations against the Mayor


गगन कांबोज का बड़ा हमला, मेयर पर गंभीर आरोप
काशीपुर में अपने निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में गगन कांबोज ने महापौर दीपक बाली पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले का जिम्मेदार तक ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले की सीबीआई जांच होती है तो “महाशय को जेल की चक्की पीसनी पड़ेगी।”

इतना ही नहीं, गगन कांबोज ने मेयर दीपक बाली के चुनाव को भी कटघरे में खड़ा करते हुए दावा किया कि वे जनता के वोटों से नहीं जीते हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि दीपक बाली वास्तव में जनता के चुने हुए मेयर हैं, तो वे इसकी कसम खाएं। हालांकि जब उनसे बार-बार पूछा गया कि अगर जनता ने नहीं जिताया तो किसने जिताया, इस सवाल को वे हंसकर टालते नजर आए।

Open challenge in support of Arvind Pandey


अरविंद पाण्डेय के समर्थन में खुली चुनौती
गगन कांबोज ने खुला चैलेंज देते हुए कहा कि अरविंद पाण्डेय काशीपुर आएंगे और बार-बार आएंगे, और वे स्वयं उन्हें बुलाएंगे। उन्होंने कहा, “देखते हैं किसमें कितना दम है और कौन उन्हें रोक सकता है।”

Political tension at its peak


सियासी गर्माहट चरम पर
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी भी अरविंद पाण्डेय की सियासी लड़ाई की गर्माहट को कम नहीं कर पा रही है। काशीपुर में जिस सियासी ‘बम’ की आहट पहले से महसूस की जा रही थी, वह अब फूट चुका है। अब देखना यह होगा कि इस राजनीतिक विस्फोट की गूंज कहां तक जाती है और आने वाले दिनों में भाजपा को इससे कितना सियासी नुकसान झेलना पड़ता है।

BJP is facing an open internal clash over Gadarpur MLA Arvind Pandey, with the party clearly divided into two groups. Gagan Kamboj has strongly attacked Kashipur Mayor Deepak Bali and openly supported Arvind Pandey, increasing political tension across the region.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!