काशीपुर। नगर निगम के महापौर दीपक बाली ने नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में गदरपुर विधायक एवं प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पर जमकर निशाना साधा। महापौर ने आरोप लगाया कि विधायक पांडे लगातार मुख्यमंत्री को घेरकर राज्य सरकार को कमजोर करने की साज़िश कर रहे हैं।
“Biting the Hand That Fed Him”
“जहां से मिला आबोदाना, उसी घर को जलाने की कोशिश”
महापौर दीपक बाली ने अपने वक्तव्य की शुरुआत एक तीखे व्यंग्य से करते हुए कहा, “जहां से मिल रहा था आबोदाना, उसी घर को जलाकर तापते हैं।” उन्होंने कहा कि अरविंद पांडे हर मुद्दे पर राजनीति करने के आदी हो चुके हैं और छोटी-छोटी बातों को बड़ा बनाकर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करते हैं।
Politics in Every Sensitive Issue
हर संवेदनशील मामले में राजनीति का आरोप
महापौर ने कहा कि चाहे अंकिता हत्याकांड हो या किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला, विधायक पांडे लगातार इन मामलों को राजनीतिक रंग देते रहे हैं। यह विडंबना है कि जो व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी को अपनी “मां” बताता है, वही बार-बार अपनी ही सरकार पर हमलावर दिखाई देता है।
Strong Objection to Gadarpur Incidents
गदरपुर की घटनाओं पर कड़ा एतराज
दीपक बाली ने कहा कि गुरुवार को गदरपुर में जिस तरह का माहौल बनाया गया, वह किसी से छिपा नहीं है। मृतक किसान सुखवंत सिंह के आवास पर जाकर विधायक पांडे ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया, उससे काशीपुर को “हल्दीघाटी का मैदान” बनाने का प्रयास किया गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
Clear Warning With Respect
सम्मान के साथ स्पष्ट चेतावनी
महापौर ने कहा कि वे अरविंद पांडे का सम्मान करते हैं और उन्हें बड़े भाई के समान मानते हैं, लेकिन काशीपुर आकर जिस प्रकार की बयानबाज़ी की गई, वह कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधायक जब चाहें काशीपुर आएं और किसी के सुख-दुख में शामिल हों, कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि राजनीति को दूषित करने का प्रयास किया गया तो उसका पुरज़ोर विरोध किया जाएगा।
Remarks on CM Termed Inappropriate
मुख्यमंत्री पर तंज को बताया अशोभनीय
दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर समान रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे समय में मुख्यमंत्री पर तंज कसना और उनकी नीयत पर सवाल उठाना पूरी तरह अशोभनीय है।
Questions Raised Over Delhi Visit Narrative
दिल्ली दौरे को लेकर भी सवाल
महापौर ने कहा कि जब मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मिलने दिल्ली जाते हैं, तो विधायक पांडे ऐसा माहौल बनाते हैं कि जनता भ्रमित हो जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पांडे और उनके समर्थक इससे क्या संदेश देना चाहते हैं।
Advice to Balraj Pasi to Speak Clearly
बलराज पासी को दी खुलकर बोलने की नसीहत
इस दौरान महापौर दीपक बाली ने पूर्व सांसद बलराज पासी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बलराज पासी अरविंद पांडे को पुत्र समान मानते हैं, लेकिन इस पूरे प्रकरण में वे धृतराष्ट्र की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। महाभारत का उदाहरण देते हुए बाली ने कहा कि धृतराष्ट्र पुत्र मोह में असहाय थे, लेकिन बलराज पासी को असहाय नहीं बनना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे आखिर किसके साथ खड़े हैं।
Mayor Deepak Bali accused Arvind Pandey of politicising sensitive issues and weakening the government.He called remarks against CM Pushkar Singh Dhami inappropriately and warned of strong opposition.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
