काशीपुर की सड़कों पर बेलगाम ओवरलोड डंपरों का तांडव, पुलिस क्यों बनी उदासीन? – Overloaded Dumpers Run Rampant on Kashipur Roads — Why Is Police Inaction Continuing?

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

Rampant Menace of Overloaded Dumpers on Kashipur Roads

काशीपुर समय संवाददाता आकाश गुप्ता
काशीपुर की सड़कों पर ओवरलोड डंपरों का तांडव
काशीपुर। नगर में ओवरलोड और ओवरस्पीड डंपरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन हो या रात, भारी भरकम डंपर सड़कों पर बेखौफ दौड़ते नजर आते हैं, जिससे आम नागरिकों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है।

Flyover Turns from a Symbol of Hope into a Warning Sign


फ्लाईओवर बना उम्मीद नहीं, खतरे की घंटी
जिस फ्लाईओवर के निर्माण से काशीपुर को जाम से निजात मिलने की उम्मीद थी, आज वही फ्लाईओवर ओवरलोड डंपरों की वजह से खतरे की घंटी बनता जा रहा है। रात के समय फ्लाईओवर से आती खड़-खड़ और धक-धक की आवाज़ें इसके कमजोर होते ढांचे की ओर इशारा कर रही हैं।

Uncontrolled Dumper Movement in the Cover of Night


रात के अंधेरे में बेलगाम डंपरों की दौड़
सूत्रों के अनुसार, रात होते ही ओवरलोड डंपर शहर में इस तरह प्रवेश करते हैं कि सामने आने वाला हर वाहन और राहगीर असुरक्षित हो जाता है। इन डंपरों की रफ्तार और वजन दोनों ही तय मानकों से कहीं अधिक बताए जा रहे हैं।

Administration Still Asleep Despite Rising Accidents


दुर्घटनाओं पर भी नहीं जागा प्रशासन
स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपरों की टक्कर से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड पर रोक लगाने के प्रयास केवल कागज़ों तक ही सीमित दिखाई देते हैं।

Maharana Pratap Chowk Emerges as an Entry Point for Dumpers


महाराणा प्रताप चौक बना डंपरों का प्रवेश द्वार
स्थिति यह है कि महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाईओवर अब डंपरों के लिए मुख्य प्रवेश मार्ग बन चुका है। रात के समय यहां से लगातार डंपरों की आवाजाही होती है, लेकिन न तो चेकिंग होती है और न ही कोई प्रभावी निगरानी।

Serious Questions Raised Over the Role of Public Representatives


जनप्रतिनिधियों पर भी उठ रहे सवाल
लोगों का आरोप है कि काशीपुर को राजनीतिक रूप से मजबूत क्षेत्र माना जाता है, इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता साफ झलक रही है। जनता की सुरक्षा को लेकर न तो ठोस नीति बनी और न ही सख्त कदम उठाए गए।

When Will the Administration Wake Up?


कब जागेगा प्रशासन?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही हरकत में आएगा, या समय रहते ओवरलोड डंपरों पर लगाम लगाकर काशीपुर की सड़कों को सुरक्षित बनाया जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!