काशीपुर – कुरुक्षेत्र प्रशिक्षण शिविर उत्तराखंड कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा: अलका पाल – Kurukshetra Training Camp Will Prove to Be a Milestone for Uttarakhand Congress: Alka Pal

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

Sharpening Congress’ Election Preparation in Uttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस की चुनावी तैयारी को धार
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर कांग्रेस हाईकमान सक्रिय हो गया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और 2027 में भाजपा को चुनौती देने के उद्देश्य से जिला एवं महानगर अध्यक्षों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

10-Day Training Workshop Held in Kurukshetra


कुरुक्षेत्र में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 13 जनवरी से आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने जिला और महानगर अध्यक्षों को संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति के गुर सिखाए।

Guidance from Senior Leaders Including Rahul Gandhi


राहुल गांधी सहित दिग्गज नेताओं का मार्गदर्शन
कार्यशाला में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रशिक्षण शिविर के राष्ट्रीय संयोजक सचिन राव, एआईसीसी कोऑर्डिनेटर के. राजू, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन दिया।

Deliberations on Organization, Key Issues, and Booth-Level Strategy


संगठन, मुद्दे और बूथ स्तर की रणनीति पर मंथन
प्रशिक्षण के दौरान कांग्रेस की संगठनात्मक रूपरेखा, पार्टी का इतिहास, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के ज्वलंत मुद्दे और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Statement by Kashipur Metropolitan Congress President Alka Pal


काशीपुर महानगर अध्यक्ष अलका पाल का बयान
महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर की अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि इस कार्यशाला में उत्तराखंड के सभी जनपदों के जिला अध्यक्षों के साथ शीर्ष नेताओं ने संवाद कर भविष्य की मजबूत आधारशिला रखी है। यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आगामी विधानसभा चुनाव की चुनौती से निपटने में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!