काशीपुर।- नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Action by Kunda Police During Checking
चेकिंग के दौरान कुंडा थाना पुलिस की कार्रवाई
कुंडा थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान कुदईयोवाला रोड पर बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद हुई।
Different Quantities of Smack Recovered from the Accused
आरोपियों से अलग-अलग मात्रा में स्मैक बरामद
पुलिस ने ठाकुरद्वारा निवासी राहिल पुत्र मोहम्मद शकील खान के पास से 4.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जबकि उसके साथी यामीन पुत्र शरीफ के कब्जे से 3.40 ग्राम अवैध स्मैक मिली।
Case Registered Under NDPS Act, Produced Before Court
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, न्यायालय में पेश
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
Role of the Police Team
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में पुलिस टीम में एसआई गणेश दत्त भट्ट, कांस्टेबल राजेन्द्र महर और कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे।
Kashipur police arrested two drug peddlers with 8.30 grams of illegal smack during a checking drive by Kunda police. A case has been registered against the accused under the NDPS Act and they were produced before the court.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
