काशीपुर।- महापौर दीपक बाली ने काशीपुर से दो बार के विधायक रहे स्वर्गीय लक्ष्मण दत्त भट्ट की जयंती के अवसर पर एल.डी. भट्ट राजकीय चिकित्सालय में स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र के विकास में स्व. लक्ष्मण दत्त भट्ट का योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की रही उपस्थिति
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सीएमएस एस.के. दीक्षित, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, डॉ. विनोद कुमार भट्ट, डॉ. प्रियांक चौहान, डॉ. गीतांजलि, डॉ. सतवीर, डॉ. साक्षी, डॉ. आराध्या, डॉ. तनुज तौमर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने स्व. भट्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Kashipur Mayor Deepak Bali paid floral tribute to former two-time MLA Late Laxman Datt Bhatt on his birth anniversary at LD Bhatt Government Hospital.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
