काशीपुर में अज्ञात कारणों के चलते 21 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान जैतपुर रोड निवासी साधना पत्नी अमन सिंह के रूप में हुई है, जिसने सोमवार शाम घर में पंखे के कुंडे से चुन्नी का फंदा बनाकर जान दे दी।
मौके पर तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी और चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। परिजनों के अनुसार साधना की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका बाजपुर के बन्नाखेड़ा में है। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से मना किया था, लेकिन समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Kashipur, a 21-year-old married woman died by suicide at her home. Police sent the body for post-mortem.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
