काशीपुर – गंगे बाबा रोड पर निर्माणाधीन पुलिया का मेयर दीपक बाली ने किया निरीक्षण – Kashipur – Mayor Deepak Bali Inspects Under-Construction Culvert on Gange Baba Road

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


काशीपुर। नगर क्षेत्र में विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाने वाले मेयर दीपक बाली ने गंगे बाबा रोड पर निर्माणाधीन पुलिया का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच की और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No shortage of funds for development works


विकास कार्यों के लिए धन की नहीं होगी कमी
निरीक्षण के दौरान मेयर दीपक बाली ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि काशीपुर के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य काशीपुर को सिर्फ आगे बढ़ाना ही नहीं, बल्कि इंदौर से भी ऊपर ले जाकर विकास की नई बुलंदियों पर स्थापित करना है।

Special focus on quality and transparency


गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर
मेयर ने कहा कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे कराए जाएंगे, ताकि शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जा सके। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण सामग्री, तकनीकी मानकों और कार्य की प्रगति की जानकारी ली और समयबद्ध व मजबूत निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Public representatives and officials present during the inspection


निरीक्षण में जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जेई अभिषेक कुमार, एसआई मनोज बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, अभिषेक गोयल, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद अरशद, पार्षद रवि प्रजापति, पार्षद सरफराज, संतोष देवी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Kashipur Mayor Deepak Bali inspected the Gange Baba Road culvert and stressed quality, timely work and transparent development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!