काशीपुर। बीमारी के चलते 70 वर्षीय वृद्धा का निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए परिजन घर के अंदर ही कब्र खोदने लगे। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नई बस्ती निवासी 70 वर्षीय अबरार नूरी पुत्र सखावत हुसैन का रविवार को बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। परिजनों ने बताया कि वृद्धा ने मरने से पहले घर में ही दफनाने की इच्छा जताई थी। सोमवार शाम परिजनों ने घर के अंदर कब्र खोद दी।
सूचना मिलने पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को बताया कि घर के अंदर दफनाने की अनुमति नहीं है, इसके लिए कब्रिस्तान निर्धारित होते हैं। समझाने के बाद परिजन शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए राजी हो गए। मौके पर तहसीलदार पंकज चंदोला भी उपस्थित रहे।
Kashipur: A 70 – year – old woman died due to illness, and her family tried to bury her inside their house to fulfill her last wish, but after police intervention on the SDM’s instructions, the family agreed to bury the body in a graveyard.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
