काशीपुर। शहर में आज आवास विकास क्षेत्र के दर्जनों स्त्री-पुरुषों और 18 ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में आए किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर महापौर दीपक बाली को ज्ञापन सौंपे। दोनों ही ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित करते हुए समस्याओं के समाधान का आग्रह किया गया।
Concern raised over pollution caused by coal and cement rakes
कोयला-सीमेंट रैक से प्रदूषण पर जताई चिंता
वार्ड नंबर 17 के पार्षद पुष्कर बिष्ट के नेतृत्व में आवास विकास क्षेत्र के लोग नगर निगम पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि काशीपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले व सीमेंट की रैक उतरने के दौरान और उसके बाद भारी मात्रा में वायु प्रदूषण फैलता है। धूल लोगों के घरों तक पहुंच रही है, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं। क्षेत्र में कई स्कूल होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने रैक को अन्यत्र स्थान पर उतरवाने की मांग की।

Mayor assured early solution to the problem
महापौर ने दिया समाधान का आश्वासन
महापौर दीपक बाली ने आवास विकास के लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैक उतरने के समय वे स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। साथ ही इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित कर दिया गया है।
Farmers demanded permission to sow paddy crop in March
मार्च में धान की फसल बोने की मांगी अनुमति
दूसरी ओर 18 ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में आए किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में मार्च माह में धान की फसल बोने की स्वीकृति देने की मांग की। किसानों ने बताया कि इस वर्ष अधिक बारिश के कारण फसल को भारी नुकसान हुआ है, विशेषकर बटाई पर खेती करने वाले किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मार्च के बाद अप्रैल में बोई जाने वाली फसल नहीं बोई जाएगी, जिससे भूजल का अधिक दोहन होता है।

Farmers’ issue will be taken up with the Chief Minister
मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा किसानों का मुद्दा
महापौर दीपक बाली ने किसानों के ज्ञापन को भी मुख्यमंत्री को प्रेषित करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस विषय पर मौखिक रूप से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें निराश नहीं करेंगे।


Residents and farmers submitted memorandums to Mayor Deepak Bali, raising concerns over pollution caused by coal and cement rakes and seeking permission to sow paddy in March, which the mayor assured would be taken up with the Chief Minister.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
