Cleanliness Awareness Increased Through Street Plays
नुक्कड़ नाटकों से सफाई के प्रति बढ़ी जागरूकता
काशीपुर। काशीपुर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित नुक्कड़ नाटकों में लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। दूसरे दिन भी नुक्कड़ नाटक मंडली के लोक कलाकार नगर के विभिन्न वार्डों में घूम-घूमकर आम जनमानस को सफाई के प्रति जागरूक करते नजर आए।
Folk Artists Received Strong Public Support
लोक कलाकारों की प्रस्तुति को मिला भरपूर समर्थन
जहां-जहां लोक कलाकारों की टीम पहुंची, वहां बड़ी संख्या में लोग जुटे और नाटक के माध्यम से दी गई सफाई संबंधी सीख को गंभीरता से सुना। कलाकारों ने सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखने, पॉलीथिन व प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा कूड़ा केवल कूड़ा गाड़ी में ही डालने का संदेश मार्मिक अंदाज में दिया।

Cleanliness Not Possible Without Public Support
जनसहयोग के बिना स्वच्छता संभव नहीं
लोक कलाकारों ने अपने नाटकों के माध्यम से यह भी बताया कि जब तक आम जनता जागरूक होकर सफाई अभियान में नगर निगम का सहयोग नहीं करेगी, तब तक केवल प्रशासनिक प्रयासों से काशीपुर को पूरी तरह स्वच्छ बनाना संभव नहीं है।
Support from Ward Councilors
वार्ड पार्षदों का मिला सहयोग
नुक्कड़ नाटकों के आयोजन में विभिन्न वार्डों के पार्षदों का भी विशेष सहयोग देखने को मिला। अपने-अपने क्षेत्रों में पार्षदों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Special Program Held in Ward Number One
वार्ड नंबर एक में रहा विशेष आयोजन
दिन की शुरुआत वार्ड संख्या एक से हुई, जहां पार्षद बीना नेगी की उपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त विनोद शाह, स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, महापौर प्रतिनिधि चौ. समरपाल सिंह, पार्षद मयंक मेहता सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Good Crowd Seen in Other Wards
अन्य वार्डों में भी उमड़ी भीड़
वार्ड नंबर दो में सोनू की दुकान के पास पार्षद संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने नुक्कड़ नाटक देखा। वहीं वार्ड नंबर 35 में स्टेडियम मोड़, वार्ड नंबर 34 में शिवनगर कॉलोनी और वार्ड नंबर 33 में मंडी के पास ट्रांसफार्मर के नजदीक भी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जहां दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

Cleanliness awareness increased through street plays, folk artists received strong public support, with active cooperation from ward councilors, showing that cleanliness is not possible without public participation, as special programs in Ward Number One and large crowds in other wards reflected growing public interest.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
