काशीपुर: मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने वितरित किए ₹50 हजार के चेक

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल ₹50,000 की राशि के दो चेकों का वितरण किया। विधायक चीमा ने बताया कि लाभार्थियों में श्रीमती राधा, पत्नी स्वर्गीय श्री कृष्णा कुमार, निवासी बांसखेड़ा खुर्द को आजीविका सहायता के रूप में ₹25,000 तथा श्रीमती दुर्गावती पाण्डेय, पत्नी स्वर्गीय श्री चन्द्रमा पाण्डेय, निवासी विद्यासिनी कॉलोनी, काशीपुर को उपचार सहायता मद में ₹25,000 की राशि प्रदान की गई।


विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि आर्थिक तंगी के समय जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली यह सहायता उनके लिए बड़ा सहारा बनती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे जरूरतमंद लोगों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हर संभव सहायता दिलाने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Kashipur Trilok Singh Cheema MLA Kashipur Chief Minister Discretionary Fund Financial Assistance Aid to Needy Families Public Welfare,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!