काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल काशीपुर इकाई के चुनावों की घोषणा आज पूरी कर दी गई। इसके साथ ही आज से सदस्यता अभियान की भी औपचारिक शुरुआत हो गई है।
चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदाता और सदस्यों की संख्या सुनिश्चित करने को लेकर सदस्यता अभियान से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आज आयोजित बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कुमाऊँ प्रभारी अश्विनी छाबड़ा ने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद के लिए वही व्यापारी चुनाव लड़ सकेगा जिसकी न्यूनतम आयु 35 वर्ष होगी। साथ ही चुनावों के लिए अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पद तय किए गए हैं।
इस बैठक में कुमाऊँ प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी छाबड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सेठी, जिला महामंत्री जतिन नरूला, युवा महामंत्री पवनीत सिंह तथा सदस्य राजीव परनामी उपस्थित रहे।
Kashipur Trade Association Business Union Membership Drive Election Announcement Provincial Industry Trade Board Traders Meeting,

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
