निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
काशीपुर। आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SK मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से गुरुवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अन्सारी टाल मोहल्ला, महेशपुरा रोड, मजार के सामने, काशीपुर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की रही मौजूदगी
शिविर के दौरान सभी रोगों की निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अस्पताल की अनुभवी, योग्य एवं भरोसेमंद डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

इन डॉक्टरों ने दी सेवाएं
शिविर में डॉ. नमिता कामरा (एमबीबीएस, एमडी – मेडिसिन), डॉ. सरताज आलम (एमबीबीएस, एमएस – जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. शाहीना (एमबीबीएस, एमएस – प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. पंकज पंवार (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. दानिश मेहर (नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ) द्वारा सेवाएँ प्रदान की गईं।
कई विभागों की सुविधाएं एक ही स्थान पर
शिविर में मेडिसिन, जनरल सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग, महिला रोग, बाल रोग सहित अन्य प्रमुख चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध रहीं, जिनका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
अस्पताल की प्रमुख सुविधाएं
SK मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 24×7 इमरजेंसी सेवा, ICU व NICU की सुविधा, 30 किलोमीटर तक निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, खून की जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

आयोजकों का रहा सहयोग
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पार्षद राशिद फारूखी (महेशपुरा, काशीपुर) एवं वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेस नेता शफीक अंसारी के सौजन्य से किया गया।
Free Health Camp SK Multispeciality Hospital Kashipur News Health Awareness Medical Camp Public Health Free Medical Checkup,

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
