काशीपुर। मंडी समिति के सचल दल ने मटर से लदे दो वाहनों को पकड़कर प्रत्येक से ₹10-10 हजार का जुर्माना वसूला है। मंडी समिति सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि मुरादाबाद रोड पर सरवरखेड़ा के समीप जांच के दौरान दो ‘छोटा हाथी’ वाहन पकड़े गए।
दोनों वाहनों में मटर लदी थी, जो ठाकुरद्वारा और मुरादाबाद से लाई जा रही थी। जांच में वाहन चालकों के पास वैध प्रपत्र नहीं पाए गए। नियमों के उल्लंघन पर दोनों वाहनों से कुल ₹20 हजार का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई में निरीक्षक महेंद्र सिंह नपलच्याल, निरीक्षक नवनीत कुमार, मंडी सहायक प्रकाश राम, मनोज कुमार, भीम सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
Kashipur Mandi Samiti Flying Squad Market Committee Penalty Action Illegal Transport Pea Consignment Vehicle Checking Mandi Enforcement Agricultural Produce,

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
