काशीपुर – सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ा फैसला, IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT गठित

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई


सुखवन्त सिंह आत्महत्या मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय 5 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। SIT को मामले की गहराई से विवेचना करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

SIT में शामिल अधिकारी—


पुलिस अधीक्षक, चम्पावत: अजय गणपति
क्षेत्राधिकारी, टनकपुर: वन्दना वर्मा
निरीक्षक: दिवान सिंह बिष्ट (जनपद चम्पावत)
उपनिरीक्षक: मनीष खत्री (जनपद चम्पावत)
अन्य सदस्य

निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम—


मामले से जुड़े 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल स्थानान्तरण गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग किया गया है।

महत्वपूर्ण निर्देश—


मृतक द्वारा जारी वीडियो और ई-मेल में अंकित तथ्यों का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा।
जांच में सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा होगी।

गौरतलब है कि


जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह ने काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या की थी।
मामले में आगे की कार्रवाई और निष्कर्षों पर सबकी निगाहें टिकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!