देहरादून में आयोजित उत्तराखंड एजुकेशन समिट 2026 के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली योगदान के लिए द टचवुड स्कूल, काशीपुर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कविश सिद्दीकी को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि द टचवुड स्कूल की वर्षों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। विद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक कार्यों एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता आ रहा है।
द टचवुड स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक आयोजन एवं समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। विद्यालय द्वारा शिक्षा को व्यवहारिक एवं जीवनोपयोगी बनाने के लिए अनेक नवाचार किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सीखने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
प्रधानाचार्य श्री कविश सिद्दीकी के कुशल नेतृत्व में विद्यालय ने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने पर विशेष ध्यान दिया है। इन्हीं प्रयासों के कारण द टचवुड स्कूल ने क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि भविष्य में शिक्षा, खेल और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में और भी नई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
यह सम्मान द टचवुड स्कूल परिवार के साथ-साथ काशीपुर नगर एवं पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
