खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹33.36 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में ₹33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की लागत से 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें जिला विकास प्राधिकरण द्वारा ₹11 करोड़ 27 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन प्रमुख है।


मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता में बाला जी मंदिर के सौंदर्यीकरण, नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मदेव मंदिर लोहिया पुल खटीमा में सौंदर्यीकरण व पुनर्निर्माण, देवभूमि धर्मशाला में कक्ष, हॉल एवं सौंदर्यीकरण, तथा सोनूखरी-किशनपुर-बरकीडांडी-कैथुला-टुकड़ी मार्ग के हॉटमिक्स सड़क निर्माण की घोषणाएं कीं।


मुख्यमंत्री ने हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन, नगर पालिका खटीमा के वार्ड संख्या 7 व 8 में ₹48.45 लाख की लागत से पेयजल नलकूप, ओवरहेड टैंक व पाइपलाइन कार्य, नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में ₹490.21 लाख की लागत से राजस्व निरीक्षक व उपनिरीक्षक के आवासीय भवन, ₹359.91 लाख की लागत से उपनिरीक्षकों के कार्यालय भवन तथा खटीमा के ग्राम मझोला में झील से पॉलिगंज की ओर ₹225.62 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।


इसके साथ ही खटीमा क्षेत्र में ₹499.65 लाख की लागत से 300 हैंडपंप स्थापना, ₹29.65 लाख की लागत से नवनिर्मित बस अड्डे में महाराणा प्रताप द्वार निर्माण, ₹24.50 लाख की लागत से हाईटेक शौचालय निर्माण एवं ₹95 लाख की लागत से थारू इंटर कॉलेज खटीमा के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति एवं घुघुतिया पर्व के पावन अवसर पर ₹11 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित हाईटेक बस स्टैंड का शुभारंभ क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। यह बस स्टैंड परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा तथा व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित कर क्षेत्र के विकास को गति देगा।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना से तराई क्षेत्र की पेयजल एवं सिंचाई समस्या का समाधान होगा। साथ ही एम्स सैटेलाइट सेंटर और खुरपिया में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।


इस अवसर पर सांसद श्री अजय भट्ट एवं पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि हाईटेक बस अड्डा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप जी के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रामेश चंद्र जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!