काशीपुर। कोतवाली कुंडा पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11000 केवी की चलती हाई वोल्टेज लाइन को काटकर ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का ट्रांसफार्मर तार, ट्रांसफार्मर तेल, नकद धनराशि तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। बरामदगी में ट्रांसफार्मर से संबंधित कीमती सामान शामिल है।
वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता
पुलिस के अनुसार मंगलवार को थाना कुंडा पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कुदइयावाला क्षेत्र स्थित लिप्टिस के बाग के पास एक महेन्द्रा पिकअप वाहन संख्या यूपी30-एटी-2804 को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में तांबे की तार और तेल बरामद
वाहन की तलाशी के दौरान करीब 08 किलो ट्रांसफार्मर की तांबे की तार, 10 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, एक ट्रांसफार्मर बुशिंग, 6500 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा एक अतिरिक्त कट्टे से 4.4 किलो तांबे की तार, एक लीटर तेल व एक बुशिंग भी मिली।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपनी पहचान रईस अहमद पुत्र रियासत अली, निवासी माल गोदाम रोड, थाना सुभाष नगर, जनपद बरेली (यूपी) तथा मोहम्मद सोहेल पुत्र कल्लू शाह, निवासी गुना जवार, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली (यूपी) के रूप में कराई।
11000 केवी की चालू लाइन काटकर करते थे चोरी
अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे 11000 केवी की चालू हाई वोल्टेज लाइन को काटकर ट्रांसफार्मर चोरी करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व वे जसपुर क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
वाहन जब्त, मुकदमे दर्ज
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त महेन्द्रा पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कुंडा में मु.अ.सं.-25/2026 तथा थाना जसपुर में मु.अ.सं.-43/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना कुंडा पुलिस टीम के एसआई अर्जुन सिंह, एसआई प्रदीप कुमार, एएसआई दीपक चौहान, कांस्टेबल त्रिलोक एवं कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती शामिल रहे।
अपराध के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में चोरी, संपत्ति अपराध और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Kunda Police Transformer Theft High Voltage Line Police Action Crime Control Theft Gang Uttarakhand Police Law and Order,

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
