काशीपुर – किसान परिवार की आवाज बने महापौर दीपक बाली, सीएम धामी से कराई सीधी बात – Kashipur – Mayor Deepak Bali became the voice of the farmer’s family, arranged direct talk with CM Dhami

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा जमीन धोखाधड़ी से उत्पीड़न के बाद गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को काशीपुर के महापौर दीपक बाली मृतक के निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

Mayor Deepak Bali arranged a direct talk with the Chief Minister

महापौर दीपक बाली ने कराई मुख्यमंत्री से बात


महापौर दीपक बाली ने मौके पर ही परिजनों की फोन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे बात कराई। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है।

👇वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇

https://www.facebook.com/share/v/1AgzuG544U/

Magisterial inquiry ordered, responsibility given to the Kumaon Commissioner

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, कुमाऊं कमिश्नर को सौंपी जिम्मेदारी



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच की जिम्मेदारी कुमाऊं कमिश्नर को सौंपी गई है। साथ ही डीजीपी, होम सेक्रेटरी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं।

No culprit will be spared, no matter how powerful: CM Dhami

दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा: सीएम धामी


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी।

Family assured of full support and security

परिजनों को हरसंभव सहायता और सुरक्षा का भरोसा


परिजनों ने मुख्यमंत्री से केवल न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव सहायता और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है और बच्चों के भविष्य का भी ध्यान रखा जाएगा।

Mayor stayed in constant touch with the Chief Minister after learning about the incident

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री के संपर्क में रहे महापौर


उल्लेखनीय है कि घटना के समय महापौर दीपक बाली बाहर थे, लेकिन जानकारी मिलते ही वह लगातार मुख्यमंत्री के संपर्क में रहे। वह देर रात काशीपुर पहुंचे और सुबह होते ही पीड़ित परिवार के बीच पहुंच गए।

No place for mafias and criminals in Kashipur

माफियाओं और गुंडों को काशीपुर में पनपने नहीं दिया जाएगा


महापौर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर में माफियाओं और गुंडों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें चौकी स्तर पर निलंबन और लाइन हाजिर की कार्रवाई शामिल है।

Several police teams formed to investigate fraud cases

धोखाधड़ी मामलों की जांच के लिए कई टीमें गठित


महापौर ने बताया कि जमीन और पैसों से जुड़े धोखाधड़ी मामलों की जांच के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। पूरे मामले में “दूध का दूध और पानी का पानी” किया जाएगा।

Police deployed for the security of the victim’s family

परिजनों की सुरक्षा के लिए तैनात हुआ पुलिस बल


परिजनों की सुरक्षा को लेकर महापौर दीपक बाली ने एएसपी और सीओ को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जिस पर तुरंत अमल हुआ। पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Action will be taken not only against 26 accused, but also against others involved

26 आरोपियों के अलावा अन्य दोषियों पर भी होगी कार्रवाई


महापौर ने कहा कि जिन 26 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनके अलावा यदि कोई अन्य व्यक्ति परदे के पीछे से दोषी पाया गया तो उसे भी किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

Meeting held with officials, instructions given to speed up action

अधिकारियों के साथ बैठक, कार्रवाई तेज करने के निर्देश


महापौर दीपक बाली ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई तेज करने को लेकर गहन चर्चा की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी स्वतंत्र किशोर, सीओ दीपक कुमार, तहसीलदार पंकज चंदोला, भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीतू, मुकेश चावला, पार्षद संदीप मोनू, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगजीत सिंह हैप्पी, जसपाल सिंह जस्सी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Kashipur Farmer Suicide Case Mayor Deepak Bali Chief Minister Pushkar Singh Dhami Justice for Farmer Magisterial Inquiry Strict Action Law and Order Fraud Case Police Action Victim Family Support No One Above Law Action Against Mafia,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!