सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें चार युवकों ने खुद को ठगी और उत्पीड़न का शिकार बताया। वीडियो में युवकों ने अपने नाम भुड़िया, खटीमा निवासी जुगेश पुत्र गौरी शंकर, चंदेली खटीमा निवासी लल्लन प्रसाद पुत्र वकील प्रसाद, रूस्तमपुर खजूरिया रामपुर निवासी विशाल शर्मा पुत्र रमन शर्मा और खजूरिया रामपुर निवासी रंजीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह बताए हैं।
वीडियो में युवकों का कहना है कि कुछ सप्ताह पहले खटीमा और रुद्रपुर निवासी दो एजेंटों ने दुबई में पानी की टूटी पैकिंग की नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें दुबई भेजा। इसके बदले उनसे अच्छी-खासी रकम वसूली गई। दुबई पहुंचते ही एजेंटों ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए और उन्हें अत्यधिक गर्म स्थानों पर काम करने के लिए मजबूर किया गया। जब युवकों ने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकियां दी गईं।
वीडियो देखने के लिए नीचे वाली लिंक पर क्लिक करे
https://www.facebook.com/share/v/174D4aV46h/
वीडियो के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते ही मामला चर्चाओं में आ गया। किसी व्यक्ति ने यह वीडियो एसएसपी मणिकांत मिश्रा को भेजा, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया। एसएसपी ने खटीमा कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं और साथ ही रामपुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित युवकों के स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्हें दुबई भेजने वाले एजेंट कौन थे। एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ितों को सुरक्षित भारत लाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
