काशीपुर संवाददाता |-
श्री नंगली आश्रम, काशीपुर आज भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया, जब स्वामी शुद्ध महेशानंद महाराज जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आश्रम परिसर “हरि नाम” और भजनों की मधुर ध्वनि से गूंज उठा।
जन्मदिन समारोह की शुरुआत विशेष सत्संग से हुई, जहां स्वामी जी के प्रवचनों और भजनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने सत्संग और भजनों का भावविभोर होकर आनंद लिया।
कार्यक्रम के समापन पर विधिवत आरती की गई, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण और सेवा भाव से सराबोर रहा।
श्रद्धालुओं ने स्वामी शुद्ध महेशानंद महाराज जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और लोककल्याण की कामना करते हुए जन्मोत्सव को यादगार बना दिया।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
