काशीपुर : ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर का होगा सौंदर्यीकरण – Kashipur: Historic Maa Bal Sundari Devi Chaiti Mela site to get a new look

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

Site inspection done on the District Magistrate’s instructions


जिलाधिकारी के निर्देश पर हुआ स्थलीय निरीक्षण
ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर का मेला प्रशासन की ओर से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मंदिर के मुख्य पंडा व क्षेत्रीय पार्षद के साथ सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की।

Proposal made by the councillor


पार्षद की पहल पर तैयार हुआ प्रस्ताव
वार्ड-3 के पार्षद अनिल कुमार ने लगभग दो महीने पूर्व चैती मेला परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र एसडीएम को सौंपा था। इस पत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा गया था।

Road, tin shed and dharamshala work included


सड़क, टिनशेड और धर्मशाला सहित कई कार्य शामिल
प्रस्ताव में मां बाल सुंदरी देवी मंदिर से मोटेश्वर महादेव मंदिर तक दोनों ओर सीसी रोड निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए बने टिनशेड को पक्का करने व उसकी लंबाई बढ़ाने, 5 से 10 हजार वर्गफीट में धर्मशाला निर्माण, दो सार्वजनिक शौचालय, आठ हाईमास्ट लाइट, मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास पुलिया का चौड़ीकरण, ओवरहेड टैंक तथा देवी मंदिर के दोनों रास्तों और मोटेश्वर महादेव मंदिर रोड पर कुल चार छोटे द्वार बनाने जैसे बिंदु शामिल हैं।

Inspection done with a map


नक्शे के साथ किया गया स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी ने पत्र का संज्ञान लेते हुए एसडीएम अभय प्रताप सिंह को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार पंकज चंदोला ने पटवारी गौरव चौहान, रोहित, पार्षद अनिल कुमार और मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री के साथ चैती मेला परिसर का नक्शे के साथ निरीक्षण किया।

Devotees’ comfort is most important: SDM


श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि : एसडीएम
एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि चैती मेला के दौरान बड़ी संख्या में बुक्सा समाज के अलावा बरेली और बिजनौर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और कई दिन रुककर अपनी कुलदेवी की पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया टिनशेड या भवन निर्माण, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, टिनशेड की लंबाई बढ़ाने और शौचालय जैसी सुविधाओं का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

Chaiti Mela Maa Bal Sundari Devi Kashipur Site Inspection District Administration Development Work Temple Area Devotee Facilities SDM Statement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!