काशीपुर।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर, ग्राम हैंमपुर ईस्माइल निवासी 20 वर्षीय विक्की पुत्र विसर्जन प्रसाद अपने साथी विनोद के साथ बाइक से बीती शाम लगभग 7 बजे कुंडेश्वरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान शिवलालपुर डल्लू के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में विक्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल विनोद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Kashipur Road accident Tractor trolley Bike riders One dead One seriously injured Referred to higher center Police investigation

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
