काशीपुर संवाददाता।- आकाश कुमार
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति से कराए जाने की मांग को लेकर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है और सीबीआई केंद्र सरकार के अधीन काम करती है।
CBI probe called a deception to the public
सीबीआई जांच को बताया जनता के साथ छलावा
पूजा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति करना उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के परिजनों और प्रदेश की भोली-भाली जनता के साथ सिर्फ छलावा है। कांग्रेस इस तरह की सीबीआई जांच को स्वीकार नहीं करेगी।
Demand for investigation under Supreme Court supervision
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
उन्होंने स्पष्ट किया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कराई जानी चाहिए। तभी इस जघन्य हत्याकांड में शामिल असली गुनहगारों के चेहरे बेनकाब हो सकेंगे, जिन्हें धामी सरकार बचाने का प्रयास कर रही है।
VIP name still not revealed even after three years
तीन साल बाद भी वीआईपी का नाम उजागर नहीं
महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हत्याकांड को तीन साल तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक इसमें शामिल वीआईपी का नाम सामने नहीं आया है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की प्रदेश सरकार अपराधों को रोकने और दोषियों को सजा दिलाने में पूरी तरह नाकाम रही है।
Congress will take to the streets if justice is not delivered
न्याय न मिला तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
पूजा सिंह ने चेतावनी दी कि यदि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच के माध्यम से नहीं कराई गई, तो कांग्रेस एक बार फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
