मानपुर रोड क्षेत्र में बाघ की दहशत, लोगों में बढ़ी चिंता
काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर|- क्षेत्र में पहले से तेंदुए की दहशत के बीच अब बाघ की मौजूदगी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। मानपुर रोड क्षेत्र के जंगा फार्म के आसपास बीते कुछ दिनों से बाघ देखे जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व बाघ ने एक गाय को अपना शिकार भी बनाया।
Local Information
स्थानीय लोगों की जानकारी|-
स्थानीय निवासियों के अनुसार, शाम होते ही इलाके में बाघ की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया कि लगभग पांच दिन पहले उन्होंने खेतों में बाघ को घूमते देखा, जिसका वीडियो भी बनाया गया है।
Video Confirmation
वीडियो की पुष्टि|-
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि उसमें दिखाई देने वाला जानवर बाघ ही प्रतीत होता है।
Forest Department Statement
वन विभाग का बयान|-
वन विभाग के रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि क्षेत्र के समीप जंगल होने के कारण बाघ के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पहले इस इलाके में बाघ की मौजूदगी नहीं रही है और वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि बाघ किस क्षेत्र से यहां पहुंचा।
Tiger sighting, Kashipur news, Manpur Road, Wildlife alert, Forest Department, Public safety, Local news, Uttarakhand news, Tiger movement, Rural area alert, Wildlife news, Breaking news

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
