इंदौर में प्रदूषित पानी से हुई दुर्घटना को महापौर ने लिया गंभीरता से : जल संस्थान को लिखा पत्र
काशीपुर।
इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से हुई मानवीय क्षति को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए महापौर दीपक बाली ने उत्तराखंड जल संस्थान रामनगर के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में जनता जनार्दन को आपूर्ति किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं नाले/नालियों के समीप स्थापित पाइपलाइनों के लीकेज का विशेष परीक्षण कराने को कहा है। पूरे उत्तराखंड में महापौर दीपक बाली अकेले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने इंदौर की घटना को तत्काल गंभीरता से लिया है और जल संस्थान को पत्र लिखा है।
Concern Over the Indore Incident
इंदौर की घटना पर चिंता व्यक्त
अधिशासी अभियंता को लिखे पत्र में महापौर श्री बाली ने कहा है कि विगत 4-5 दिन से समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है कि मध्यप्रदेश के इंदौर में कुछ स्थानों पर पानी की लाइनों में लीकेज के चलते इंदौरवासियों को प्रदूषित पानी की आपूर्ति हो गई, जिसके कारण मानव क्षति की कष्टकारी एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई है। यह अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि विगत 03 दिन से वे अपने अंतर्मन में मंथन कर रहे हैं और बेचैनी महसूस कर रहे हैं कि यदि इंदौर की पेयजल आपूर्ति की प्रतिदिन गहन निगरानी की जाती, तो संभवतः यह दुर्घटना नहीं होती और देश के सबसे स्वच्छ शहर के आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर इस प्रकार के गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते।
Instructions for Caution in Kashipur
काशीपुर में सतर्कता बरतने के निर्देश
उपरोक्त गंभीर परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए काशीपुर नगर क्षेत्र के नगरवासियों की सुरक्षा को प्राथमिक स्थान देते हुए उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा आपूर्ति किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता बरतना अत्यावश्यक है। नगर क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए महापौर ने अपेक्षा जताई है कि उत्तराखंड जल संस्थान के स्तर से निम्न बिंदुओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Regular and Special Water Quality Checks
01- नियमित एवं विशेष गुणवत्ता जांच
सम्पूर्ण नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की नियमित एवं विशेष गुणवत्ता जांच कराई जाए तथा उसकी रिपोर्ट नगर निगम को उपलब्ध कराई जाए।
Special Check of Pipelines and Sewer Lines
02- पाइपलाइन और सीवर लाइनों का विशेष परीक्षण
समस्त नगर के जिन-जिन क्षेत्रों एवं नाले/नालियों के किनारे पानी की पाइपलाइन जा रही है तथा जहां इनके आसपास विभागीय ध्वस्त सीवर लाइन भी स्थापित है, ऐसे सभी स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन का विशेष परीक्षण किया जाए। संभावित लीकेज, क्रॉस-कनेक्शन अथवा ऐसे स्थान जहां विभागीय कर्मचारियों द्वारा ध्वस्त सीवर व्यवस्था को नालियों में कटिंग कर जोड़ दिया गया है, उन सभी स्थलों का सतत संज्ञान लेकर जनहित में तात्कालिक परीक्षण किया जाना अत्यावश्यक है। इससे ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण करते हुए यथाशीघ्र सुधार हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके, ताकि किसी भी प्रकार की अपरिहार्य परिस्थितियों से बचा जा सके।
Immediate Repair of Faults
03- त्रुटियों पर तत्काल सुधार कार्य
जिन स्थानों पर तकनीकी अथवा मानवजनित त्रुटि पाई जाए, वहां तत्काल मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया जाए।
Details of Works Done Using ₹4 Crore Funds
04- चार करोड़ की राशि से कराए गए कार्यों की जानकारी
नगर निगम स्तर से क्षतिग्रस्त और लीकेज सुधार हेतु हस्तांतरित 4 करोड़ की राशि से जनहित में कराए गए कार्यों की स्थिति से भी अवगत कराया जाए कि यह योजना किस-किस स्थान पर की गई है।
Appeal to Give Priority to Public Health
जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील
महापौर ने कहा है कि उपरोक्त कार्यवाही को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए नगर की सम्मानित जनता के स्वास्थ्य से बिना समझौता किए कार्रवाई की जाए तथा की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए, जिससे नगरवासियों को सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
IndoreIncident
MayorDeepakBali
KashipurOnAlert
SafeDrinkingWater
PublicHealthFirst

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
