काशीपुर में स्कूल चोरी कांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार – School Theft Case Exposed in Kashipur, Three Accused Arrested

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

School Theft Exposed, Three Accused Arrested

विद्यालय में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खड़कपुर देवीपुरा में हुई चोरी के मामले में विद्यालय प्रशासन और स्थानीय पार्षद की सतर्कता से तीन आरोपियों को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Theft Revealed After Information from Children


बच्चों की सूचना से खुली चोरी की पोल
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण सिंह पुत्र बुध सिंह ने बताया कि 2 जनवरी की सायं बच्चों ने विद्यालय की रसोई का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। इसके बाद 3 जनवरी की सुबह करीब 7:30 बजे विद्यालय पहुंचकर जांच की गई।

Valuable Items Stolen from School Kitchen


रसोई से कीमती सामान चोरी
जांच के दौरान विद्यालय की रसोई से 84 गोल स्टील की थालियां, एक प्रेशर कुकर, एक बड़ा भगोना, दो भगोनों के ढक्कन, एक गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हे और दो बाल्टियां चोरी पाए जाने की पुष्टि हुई।

Accused Caught While Cutting the Stolen Items


आरोपी सामान काटते हुए पकड़े गए
इसी बीच सूचना मिली कि चोरी किया गया सामान चन्द्रपाल सिंह पुत्र सोनाथ सिंह निवासी केहरीपुर, थाना रेहड़, जिला बिजनौर (हाल निवासी खड़कपुर देवीपुरा) के घर में छुपाया गया है। मौके पर पहुंचने पर चन्द्रपाल के साथ दिनेश कुमार पुत्र बाबू राम निवासी खड़कपुर देवीपुरा तथा एक नाबालिग चोरी के बर्तनों को हरे रंग के कटर से काटते हुए मिले।

Accused Handed Over to the Police


आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द किया गया
प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक नन्दराम सिंह, वेदप्रकाश, पार्षद अभिषेक कुमार वर्धन एवं अन्य लोगों की मदद से तीनों आरोपियों को पकड़कर चोरी का सामान एक छोटे हाथी वाहन में लादकर आईटीआई थाना लाया गया।

Police Registered a Case


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) एवं 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है तथा मामले की विवेचना जारी है।

#Kashipur
#SchoolTheft
#TheftExposed
#ThreeAccusedArrested
#SchoolNews
#CrimeNews
#PoliceAction
#LocalNews
#GovernmentSchool #InvestigationOngoing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!