महुआखेडागंज फैक्ट्री हत्याकांड का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
काशीपुर।-
कोतवाली आईटीआई पुलिस ने महुआखेडागंज स्थित एक बंद फैक्ट्री में हुई चौकीदार की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
Body of 54-Year-Old Factory Guard Found, Area Gripped by Panic
फैक्ट्री में पड़ा मिला था 54 वर्षीय चौकीदार का शव
बीती 28 दिसंबर को कोतवाली आईटीआई पुलिस को सूचना मिली कि महुआखेडागंज स्थित टोसा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के भीतर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फैक्ट्री बंद मिली और गेट के अंदर लगभग 54 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था।
Victim Identified, Co-Worker Goes Absconding Leaving Mobile Behind
मृतक की हुई पहचान, साथ काम करने वाला युवक फरार
पुलिस जांच में मृतक की पहचान कर्मवीर पुत्र रंजीत सिंह, निवासी सैदरपुर, थाना औरंगाबाद, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जो उक्त फैक्ट्री में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। उसके साथ अप्रान्त पुत्र योगेन्द्र, निवासी सैदरपुर, भी फैक्ट्री में काम करता था, जो घटना के बाद अपना मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
Murder Case Registered on Complaint of Victim’s Son
मृतक के बेटे की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक के पुत्र रिंकू कुमार की तहरीर के आधार पर कोतवाली आईटीआई में धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अप्रान्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया और विवेचना प्रभारी कोतवाली आईटीआई को सौंपी गई।
CCTV Footage Scanned, Police Teams Dispatched to Bulandshahr
सीसीटीवी खंगाले गए, बुलंदशहर भेजी गई पुलिस टीम
विवेचना के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया और अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम को बुलंदशहर रवाना किया गया।
Run Comes to an End, Accused Arrested from Bulandshahr
बुलंदशहर से गिरफ्तार हुआ अभियुक्त
गुरुवार को पुलिस ने फरार अभियुक्त अप्रान्त को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया।
Accused Confesses to Crime During Police Interrogation
पूछताछ में अभियुक्त ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और मृतक कर्मवीर सिंह उसके रिश्ते में चाचा लगते थे। दोनों गांव में साथ रहते थे और एक माह पूर्व कर्मवीर उसे अपने साथ फैक्ट्री की चौकीदारी के लिए महुआखेडागंज लाया था। दोनों फैक्ट्री गेट के पास बने कमरे में रहते थे।
Drunken Dispute Turns Fatal, Guard Strangled and Hit with Brick
नशे के दौरान विवाद, गला दबाकर और ईंट मारकर हत्या
अभियुक्त ने बताया कि 27 दिसंबर की शाम दोनों ने मिलकर खाना बनाया था। खाना खाने से पहले शराब और चिलम गांजा पी थी। रात करीब 7 से 7:30 बजे के बीच कर्मवीर ने उससे गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने कर्मवीर का गला दबाया और बाद में पास की क्यारी से ईंट उठाकर उसकी ठोड़ी पर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
Accused to Be Produced in Court After Medical Examination
मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा अभियुक्त
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके उपरांत उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
These Police Officers Played a Key Role in Cracking the Murder Case
इस खुलासे में शामिल रही पुलिस टीम
कुंदन सिंह रौतेला (प्रभारी कोतवाली आईटीआई),
उपनिरीक्षक पुष्कर दत्त भट्ट,
अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह,
कां. योगेश पाण्डे,
योगेश चौधरी,
राजेश भट्ट,
दीपक प्रसाद,
दिनेश तिवारी एवं
दीपक जोशी शामिल रहे।
#KashipurNews #FactoryMurder #BreakingNews #PoliceAction #CrimeAlert #Bulandshahr #Investigation #CrimeUpdate #Caught #TragicIncident #IndiaNews #PoliceArrest

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
