नगर निगम काशीपुर ने नववर्ष पर आयोजित किया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा नववर्ष के अवसर पर शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से “SUSTAINABLE 2026 PLEDGE (शपथ कार्यक्रम)” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर निगम परिसर में प्रातः 11:30 बजे संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से अपील की गई कि “आज संकल्प लें, हम 2026 को स्वच्छ बनाएं। धरती, पानी और हवा की रक्षा करें।”
शपथ कार्यक्रम के दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल ने पर्यावरण मित्रों को सस्टेनेबल 2026 की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से पर्यावरण मित्रों ने स्वच्छता बनाए रखने, प्रदूषण कम करने, संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, नगर निगम कर्मचारी, पर्यावरण मित्र एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ यह कार्यक्रम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 एवं LiFE (Lifestyle for Environment) अभियान की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
नगर निगम काशीपुर द्वारा सभी नगरवासियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की गई है कि वे स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर काशीपुर के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
#Kashipur #MunicipalCorporation #Sustainable2026 #CleanCityMission
#SwachhBharat #EnvironmentProtection #NewYearPledge #LiFEInitiative #SwachhSurvey2025

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
