खोए 10 मोबाइल बरामद, आईटीआई पुलिस ने लौटाई मुस्कान
काशीपुर: कोतवाली आईटीआई पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर 10 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये है। कोतवाली आईटीआई में तैनात कांस्टेबल मुरली पांडे ने गुम हुए मोबाइलों का डाटा CEIR पोर्टल पर अपलोड कर लगातार निगरानी रखी। तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस ने एक-एक कर सभी 10 स्मार्टफोन बरामद किए।
मंगलवार को पुलिस ने सभी मोबाइल स्वामियों को कोतवाली बुलाकर उनके मोबाइल उनके सुपुर्द किए। अपने मोबाइल वापस पाकर रोहित कुमार, तुलिका सिंह, कुलदीप, मदन, बबली, मनप्रीत सिंह, मुख्तार अली, मयंक, अनिल कुमार और नवीन गुसाईं के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखी गई।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल खो जाए तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाने में दें और CEIR पोर्टल पर अपना IMEI नंबर ब्लॉक कराएं, ताकि इसे ट्रैक किया जा सके।
Lost And Found Mobile Recovery Kashipur Police Smiles Restored CEIR Success

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
