काशीपुर: बिजली घर के पास फास्ट-फूड ठेले में लगी आग, मची अफरा-तफरी – Fast-Food Stall Near Power Substation Catches Fire, Locals Panic

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

बिजली घर के समीप फास्ट-फूड ठेले में लगी आग, टला बड़ा हादसा


काशीपुर संवाददाता।
किला बाजार स्थित बिजली घर के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फास्ट-फूड ठेले पर रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठेले पर खाना तैयार किया जा रहा था, तभी सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण न पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।


गौरतलब है कि यह फास्ट-फूड का ठेला बिजली घर से बिल्कुल सटकर लगा हुआ है, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। घटना के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के मद्देनज़र उक्त ठेले को वहां से हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Kila Bazar Fire Incident Gas Cylinder Street Food Public Safety Major Accident Averted Local News Safety First kashipur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!