काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं की चमक, विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ – Future Sports Stars Shine Bright at Assembly-Level Championship in Kashipur

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


काशीपुर संवाददाता।
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिक्षा, खेल, पंचायत राज, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने दीप प्रज्वलन कर तथा अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ को क्लैपर बजाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

विधायक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह


इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

अंडर-14 बालिका वर्ग के परिणाम


पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
60 मीटर दौड़ में दिव्या जोशी प्रथम
गोला फेंक में साक्षी मेहता प्रथम
ऊंची कूद में अनम प्रथम
पिट्टू खेल में ड्रोन पब्लिक स्कूल प्रथम
वॉलीबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर प्रथम रहा।

इसके अतिरिक्त मुर्गा झपट प्रतियोगिता में


28 किग्रा व 31 किग्रा भार वर्ग में मुस्कान,
34 किग्रा में अनन्या,
37 किग्रा में चांदनी,
40 किग्रा में वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में दौड़ व फील्ड स्पर्धाएं


अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
200 मीटर दौड़ में नेहा नेगी प्रथम
400 मीटर दौड़ में भक्ति प्रथम
1500 मीटर दौड़ में तुसिका प्रथम
चक्का फेंक में शादमानी खान प्रथम
गोला फेंक में रिंकी प्रथम
भाला फेंक में स्वाति राय प्रथम रहीं।

मुर्गा झपट में


44 किग्रा भार वर्ग में नैना कुमारी,
47 किग्रा भार वर्ग में विनीता ने प्रथम स्थान हासिल किया।

विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र


मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग की स्पर्धाएं जारी हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद


कार्यक्रम में शिवालिक स्कूल प्रबंधक बसंत बल्लभ भट्ट, ब्लॉक खेल समन्वयक गौरव शर्मा, सतीश विश्नोई, युवा कल्याण अधिकारी कंचन रावत, प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता, क्रीड़ा अधिकारी चौ. नवनीत सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विमल पांडेय, मनोज कुमार विश्नोई, सौमित्र कुशवाहा, मोहन सिंह मेहरा, मोहम्मद असलम, मदन कुमार चौहान, जीवन लाल, वाहिद हुसैन, बेबी कौर, अनामिका वर्मा, अंजना राज, शिल्पी श्रीवास्तव, अनुकिरण गौतम, विष्णु कुंवर, पूजा बिष्ट, ममता सहित बड़ी संख्या में व्यायाम शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित

Sports Championship Assembly Level Games CM Championship Trophy Youth Sports Girls In Sports Athletics Sports Talent Uttarakhand Sports Kashipur Sports Emerging Athletes Sports News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!