उधम सिंह नगर पुलिस का नशे पर करारा प्रहार, 40 लाख की नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर |- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में लाखों रुपये कीमत की नशीली दवाइयों, इंजेक्शन और कैप्सूल का भारी जखीरा बरामद किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर की गई संयुक्त कार्रवाई


दिनांक 29 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशा-निर्देशन में प्रभारी कोतवाली आईटीआई उपनिरीक्षक कुन्दन रौतेला के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दडियाल फ्लाईओवर के पास बाजपुर रोड नेशनल हाईवे किनारे कार्रवाई की।

पुराल के नीचे छिपाकर रखा गया था नशे का जखीरा


पुलिस टीम ने मौके पर पुराल के नीचे प्लास्टिक की काली पन्नी में छिपाकर रखी गई कुल 17 गत्ते की पेटियां बरामद कीं। जांच के दौरान इन पेटियों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट पाए गए।

भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद


बरामद सामग्री में 12,250 Buprenorphine इंजेक्शन, 49,920 Spasmo Capsules, 64,560 Spasmore Capsules, 51,360 Proxiohm-Spas Capsules तथा 1,74,000 Ohms Alpha 0.5 टैबलेट शामिल हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद नशीली दवाइयों की बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, जांच जारी


इस मामले में थाना कोतवाली आईटीआई में मु०अ०सं० 323/2025 धारा 8/22 NDPS एक्ट के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है और बरामद माल को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी


उधम सिंह नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम का विवरण
श्री कुन्दन सिंह रौतेला – प्रभारी कोतवाली आईटीआई
श्री नीरज कुमार – वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर
श्री शुभम कोटनाला – औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर
उ0नि0 जितेन्द्र कुमार – चौकी प्रभारी पैगा
उ0नि0 प्रकाश सिंह बिष्ट
हे0कानि0 शेखर बनकोटी
कानि0 298 दीपक प्रसाद
कानि0 690 दिनेश तिवारी
कानि0 671 दीपक जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!