काशीपुर में फिर सजेगा उत्तरायणी मकर संक्रांति मेले का रंगीन संसार

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर में उत्तरायणी मकर संक्रांति मेले की तैयारियां शुरू

काशीपुर संवाददाता आकाश गुप्ता


काशीपुर|- श्री चामुंडा देवी मंदिर परिसर, काशीपुर में आयोजित होने वाले उत्तरायणी मकर संक्रांति मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तरायणी–मकर संक्रांति मेला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

14 जनवरी 2026 को होगा मेला आयोजन


बैठक में जानकारी दी गई कि बुधवार, 14 जनवरी 2026 को उत्तरायणी मकर संक्रांति मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय टीमों का अंतिम चयन कर लिया गया है। समिति ने स्पष्ट किया कि अब किसी भी नई टीम का चयन नहीं किया जाएगा।

मेला समिति की बैठक सम्पन्न


यह बैठक श्री चामुंडा देवी मंदिर परिसर में मेला अध्यक्ष श्री पूरन चन्द्र काण्डपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मेले की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ये लोग रहे उपस्थित


बैठक में श्री पूरन चन्द्र काण्डपाल, श्री दीपक कुमार पांडे, श्री महेश चन्द्र पांडे, श्री मनोज भंडारी, श्री जितिन काण्डपाल, श्रीमती हरिश भट्ट, श्री जयन्त पांडे, श्री आदित्य पांडे, श्रीमती निर्मला काण्डपाल, श्रीमती पुष्पा रौतेला, श्रीमती निर्मला पांडे, श्रीमती लता काण्डपाल एवं श्रीमती सारिका भट्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्कृति और परंपरा का प्रतीक होगा मेला


मेला समिति ने बताया कि उत्तरायणी मकर संक्रांति मेला क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा।

Makar Sankranti Mela Folk Festival Uttarakhand Culture Temple Festival

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!