कांग्रेस स्थापना दिवस पर काशीपुर में विचार गोष्ठी, त्याग और बलिदान के इतिहास पर चर्चा

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम


काशीपुर।- कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्री गौड़ सभा भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी एवं एओ ह्यूम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान से भरा : अनुपम शर्मा


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग, बलिदान और समर्पण से ओत-प्रोत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश व जनता के हित में कार्य किया है। वर्तमान समय में जहां सत्ता के लिए संघर्ष देखने को मिलता है, वहीं कांग्रेस ने सदैव त्याग और बलिदान को सर्वोच्च स्थान दिया है।

देश के विकास में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका : अलका पाल


महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में कांग्रेस के दिवंगत नेताओं का अमूल्य योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया संचालन


बैठक का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया, जिन्होंने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही विशेष उपस्थिति


कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, इकबाल अदीब, कुलदीप ऐरी, जितेन्द्र सरस्वती, ब्रह्मपाल, सुभाष पाल, इंदर सिंह, राजेश शर्मा, नौशाद अंसारी, फिरोज हुसैन, राकेश भगत, मोहम्मद हनीफ अंसारी, डॉ. करण पाल, इलियास माहीगीर, गोपाल सिंह सैनी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विकल्प गुड़िया, सुशील भटनागर, गौरव रस्तोगी एडवोकेट, जगदीश चंद्र पनेरू एडवोकेट, दीपक गुप्ता, अनिल शर्मा, रामचंद्र तिवारी, सुंदरलाल पाल, अकरम बेग, महेंद्र बेदी, मंसूरी अली मंसूरी, वसीम राजा, शादान इकबाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Congress Foundation Day Kashipur News Congress Party Congress Workers Vichar Goshti Political News Uttarakhand Congress,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!