काशीपुर समय शहरयार आसिम
बदायूं – कम्युनिस्ट नेता कामरेड मैडम निगार नफ़ीस एड की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर स्काउट भवन बदायूं में विराट कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहतरम राग़िब ककरालवी ने की, जबकि संचालन अहमद अमजदी बदायूंनी ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री आशीष यादव रहे। कवि सम्मेलन में अनेक कवियों व शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकार, संघर्ष और संवेदना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अंत में आयोजक मोहतरम नफ़ीस अहमद ने सभी अतिथियों व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।


शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
