उत्तराखंड की बेटी के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस, काशीपुर में कैंडल मार्च निकाल जताया आक्रोश – Justice for Uttarakhand’s Daughter: Congress Leads Candle March in Kashipur

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग


काशीपुर समय शहरयार आसिम
महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस ने इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की।

महाराणा प्रताप चौक पर जुटे कांग्रेसी


भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

भाजपा पर गंभीर आरोप


वीआईपी को संरक्षण देने का आरोप
महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वीआईपी लोगों को संरक्षण देकर इस जघन्य हत्याकांड में दोषियों के नाम छुपाने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

गिरफ्तारी नहीं होना सरकार की मंशा पर सवाल


अनुपम शर्मा का तीखा हमला
एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनावर द्वारा भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं विधायक रेनू बिष्ट पर लगाए गए आरोपों के बावजूद गिरफ्तारी न होना राज्य सरकार का खुला संरक्षण दर्शाता है।

साक्ष्य मिटाने की साजिश का आरोप


बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड ने विधायक रेनू बिष्ट के इशारे पर रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर साक्ष्य मिटाने की बात कही है। इससे स्पष्ट होता है कि अंकिता भंडारी की हत्या एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की गई।

कांग्रेस का ऐलान


उत्तराखंड की बेटियों की लड़ाई जारी रहेगी
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की बेटियों की आबरू से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

कैंडल मार्च में ये रहे मौजूद


बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी
कैंडल मार्च में अनुपम शर्मा, अलका पाल, रोशनी बेगम, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, ब्रह्मपाल, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी, राजेश शर्मा एडवोकेट, सुभाष पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विनोद होंडा, शुभ्रा शर्मा, अर्जुन रावत, गोपाल सैनी, टिका सिंह सैनी, पार्षद सरफराज, हनीफ गुड्डू, रशीद फारुकी, मोहम्मद आरिफ, अब्दुल कादिर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ankita Bhandari Justice For Ankita Candle March Justice Delayed Justice Denied Beti Bachao Trending News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!