महापौर दीपक बाली की मौजूदगी में अटल जी के विचारों से रोशन हुआ काशीपुर

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती स्मृति सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम परिसर में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ महापौर दीपक बाली सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर किया और अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


सुबह 11 बजे नगर निगम परिसर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। जयकारों के बीच अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रेरणादायक जीवन, उनके राजनीतिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात निगम सभागार में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने अटल जी के उत्कृष्ट राजनीतिक जीवन, विचारधारा और उनके द्वारा देश को दी गई दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला।


इस अवसर पर पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, महापौर दीपक बाली, जिला महामंत्री अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बृजेश पाल, पार्षद व सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, अनूप प्रताप सिंह, दीपा, अशोक सैनी, अनिल कुमार, सीमा सागर, दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट, अनीता कांबोज, वैशाली गुप्ता, प्रिंस बाली, मुकेश पाहवा, चौधरी समरपाल सिंह, राजेंद्र सैनी, राजीव अरोड़ा, बच्चू, शेष कुमार, सितारा प्रकाश नेगी सहित स्वयं सहायता समूह की गायत्री देवी, ममता पोखरियाल, मधु, सरिता, फैमिदा, संजय भाटिया, शंकर सिंह, राजीव खरबंदा, धीरज वर्मा, राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Atal Bihari Vajpayee Jayanti Atal Smriti Saptah Inspiring Leader Atal Ji 101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!