महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में काशीपुर में ‘झोला उठाओ, प्लास्टिक घटाओ’ अभियान – “Kashipur Goes Green: Mayor Deepak Bali Leads the ‘Pick Up Bags, Reduce Plastic’ Drive”

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम
नगर निगम काशीपुर द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से आमजन को जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य बाजार एवं पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में “झोला उठाओ, प्लास्टिक घटाओ” अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


रैली के दौरान महापौर दीपक बाली ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें और इसके स्थान पर कपड़े अथवा जूट के थैलों का उपयोग अपनाएं। उन्होंने कहा कि यह पहल काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


अभियान की विशेष पहल के तहत नगर निगम से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूह “स्वच्छता सखी” की सदस्यों ने शहर के दुकानदारों से संवाद किया। इस दौरान दुकानदारों को कपड़े के झोलों के सैंपल उपलब्ध कराए गए, ताकि वे प्लास्टिक बैग के विकल्प के रूप में इनका उपयोग शुरू कर सकें। साथ ही, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए दुकानों पर “नो सिंगल यूज़ प्लास्टिक” एवं “प्लास्टिक मुक्त दुकान” से संबंधित स्टिकर भी लगाए गए।


कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर राजेश कुमार, महिला स्वयं सहायता समूह की रेनू नौटियाल, रेखा शर्मा, गीता चंद्रा, अनुराधा, फरीदा, ज्योति, मधु, दीपा, भीष्म रानी, बबीता, पुष्पा, सुनीता, ममता, गायत्री, सुमन, साथ ही चेतन अरोड़ा, चौधरी समरपाल सिंह, भाव्या पांडे सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


नगर निगम द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और काशीपुर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त बनाने में सहयोग करें। जन-जागरूकता रैली मुख्य बाजार से प्रारंभ होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

“Carry a Bag, Reduce Plastic” Campaign: Public Awareness Rally Organized in Kashipur”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!