काशीपुर – “महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में महाराजा शूर सैनी शोभायात्रा का भव्य स्वागत”

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

सैनी समाज के महान अग्रज महाराजा शूर सैनी जी की जयंती के अवसर पर काशीपुर सैनी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में किला बाजार क्षेत्र में पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया।


प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा शूर सैनी जी की विशाल शोभायात्रा स्थानीय किला बाजार से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित सैनी धर्मशाला में संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान समाज के लोगों में उत्साह और उल्लास देखने को मिला।


इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि समाज की एकता और जागरूकता के लिए महापुरुषों की शोभायात्राओं का विशेष महत्व होता है। वहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पिछड़े वर्ग के महान नायकों जैसे माता अहिल्याबाई होल्कर जी, महाराजा शूर सैनी जी सहित विभिन्न वर्गों के महापुरुषों की शोभायात्राओं से समाज में एकजुटता बढ़ती है और आपसी सौहार्द भी मजबूत होता है।


शोभायात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा महानगर अध्यक्ष अलका पाल, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संजय चतुर्वेदी, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


शोभायात्रा में गोपाल सैनी, टीका सिंह सैनी, एडवोकेट राजेंद्र सैनी, अशोक सैनी, घनश्याम सैनी, रामकिशोर सैनी, पार्षद सुरेश सैनी, तेज बहादुर सैनी, बृजेश सैनी, ओम प्रकाश सैनी, राजवीर सैनी, विजेंद्र सैनी, सौरभ सैनी सहित सैनी समाज की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!