महुआखेड़ा/काशीपुर में प्रदूषण पर बड़ी कार्रवाई, एक फैक्ट्री सील, दूसरी को नोटिस – Save Environment Stop Pollution

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर – प्रदूषण फैलाने वाली दो औद्योगिक इकाइयों पर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान बैट्री निर्माण से जुड़ी एक फैक्ट्री को सील कर दिया गया, जबकि दूसरी फैक्ट्री को नोटिस जारी किया गया है।


सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ मामले का खुलासा
तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि शनिवार को महुआखेड़ा गंज क्षेत्र में प्रदूषण फैलने को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हुई थी। पोस्ट में हरे रंग की बूंदें घरों पर गिरने की शिकायत की गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।


एसडीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, जांच के आदेश
सोशल मीडिया पर सामने आई शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने तुरंत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को अपने नेतृत्व में जांच के निर्देश दिए। शिकायत और आदेश के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।


ऊषा प्लाईवुड फैक्ट्री में मिला प्रदूषण का कारण
जांच के दौरान टीम ऊषा प्लाईवुड फैक्ट्री पहुंची, जहां यह पाया गया कि फैक्ट्री में एक नई मशीन का ट्रायल चल रहा था। इसी ट्रायल के कारण पूरे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


अनुमति के बिना संचालित बैट्री फैक्ट्री सील
इसके अलावा पुरानी बैटरियों की रिसाइक्लिंग करने वाली प्राइम टैक लीड रिसाइकिलिंग इंडस्ट्री की जांच की गई। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी थी और न ही संचालन की वैध अनुमति। नियमों के उल्लंघन पर मौके पर ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया।


जांच टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता दिलावर अली, पटवारी अकरम सैफी और नीरज कठैत टीम में शामिल रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Pollution Control Environment Protection No Pollution

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!