बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटैया (ब्लॉक काशीपुर) में माय भारत, उधम सिंह नगर के तत्वावधान में युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय पाल सिंह जाटव ने सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विजय पाल सिंह जाटव द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम कटैया के प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजन में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।

Kabaddi KhoKho Sports Talent Team Spirit Hard Work Pays Champions In Making Play To Win

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
